मुखेरया पोखर में मिला विक्षिप्त महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुखेरया पोखर में बुधवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर बाईपास थाना की पुलिस के साथ सिटी एसपी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7 बजे पोखर में तैरता हुआ एक शव देखा। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। उम्र करीब 40-45 है।
सिटी एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिसमें पानी से नम मिट्टी, खून के धब्बों वाले कपड़े और अन्य संदिग्ध वस्तुएं शामिल हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत महिला इस क्षेत्र की नहीं लगता, क्योंकि उन्होंने पहले कभी उसे नहीं देखा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन था, उसकी यहां कैसे मौत हुई।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी हुई है। इलाके के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला विक्षिप्त थी। भीख मांगकर अपना पेट भरती थी।
स्थानीय लोगों में दहशत
इस घटना के बाद मुखेरया और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग भयभीत हैं और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृत युवक की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही, अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील भी की गई है।



