पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाने की तैयारी तेज,भारत को मिला पूरी दुनिया का साथ
दिल्ली: पहलगाम आतंकी घटना पर आज पूरी दुनिया पाकिस्तान की आलोचना कर रहा है। आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर 26 निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पूरी दुनिया हो गई है। साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ कोई भी कदम में भारत का साथ देने का भरोसा दिया है। यानी की पाकिस्तान अब बिल्कुल अलग थलग पड़ गया है। आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान को आगे खाई और पीछे कुआं नजर आ रहा है। भारत ने कड़े कदम अख्तियार करते हुए पाकिस्तान को पानी की बूंद बूंद तड़पाने के लिए पानी बंद कर दिया है। यानी सिंधु जल समझौता को तत्काल रद्द कर दिया। इसके अलावा अटारी बॉर्डर को बंद करते हुए सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया है। भारत में रहने वाले पाकिस्तान के नागरिकों को एक हफ्ते में भारत छोड़ने का हुक्म जारी कर दिया गया है।
उधर पानी बंद होने से पाकिस्तान में खलबली मचना शुरू हो गया है। पाकिस्तान को अब यह लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होना तय है।
भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना का सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है। इनमें कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ पूरे देश की जनता में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल है। देश का एक एक युवा पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों को मारने की मांग कर रहा है।
भारत पाकिस्तान पर हमले करने से अपने युद्ध के साजो समान को बॉर्डर तक पहुंचा रहा है। समुद्र के इलाके में युद्धाभ्यास चल रहा है। जमीन और आसमान पर भारतीय सेना अपना शौर्य प्रदर्शन करने में लगे हुए है। इस बीच भारत ने एक छोटा मिसाइल का भी प्रशिक्षण किया है।

