कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दिया गया टास्क,होगा बडा कार्यक्रम

पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस चरण सिंह सापरा पटना स्थित बिहार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। सापरा के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की बिहार में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा 350 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है, दो और चरणों में कांग्रेस की यह बिहार में भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो जाएगी। बिहार में इस यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। वही बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चरण सिंह सापरा ने कहा हाथ से हाथ जोरो यात्रा की शुरुआत होने जा रही है जिसको लेकर 26 राज्यो में जनता के बीच कांग्रेस जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी ओर महगाई से देश को मुक्ति दिलाना है, देश की मौजूदा सरकार किसान और युवाओ से धोखा कर रही है। भारत के सीमा पर चीन का दखल हो रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं सब ठीक है।
तमाम विषयों को लेकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा होगी। 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलेगा।
वही बक्सर के चौसा किसानों के मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा
कांग्रेस ने इस मामले पर 3 सदस्य टीम जांच के लिए बनाई थी, टीम की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों को मुआवजा देने की बात करेंगे। अखिलेश ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, 2 सीटें और हमें मिलेगी यह मुझे मुख्यमंत्री ने बताया है। वही
उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा
उपेंद्र कुशवाहा कहीं नहीं जाएंगे यह मुझे भरोसा है। वही आरसीपी सिंह के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा
आरसीपी सिंह जो बोल रहे हैं उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है इसलिए यह बयान दे रहे है। बीजेपी के द्वारा मदरसों पर सवाल उठाने पर अखिलेश सिंह का बड़ा बयान
, मदरसों पर ही क्यों सवाल उठे r.s.s. के सरस्वती शिक्षा मंदिर पर क्यों नहीं। शिक्षा को धर्म से जोड़ने का काम सही नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *