बाबूलाल मरांडी,दीपक प्रकाश और अर्जुन मुंडा रघुवर दास को जेल भेजवाने पर तुले हुए हैं: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : झारखंड में झामुमो और भाजपा के बीच सियासी तकरार जारी है। कभी झामुमो के प्रवक्ता भाजपा पर दोषारोपण करते हैं तो कभी भाजपा के नेता पलटवार करते हुए झामुमो पर हमला करते हैं। यह सिलसिला फिलहाल जारी है।
सोमवार को भी प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में पूर्व की रघुवर सरकार में कई गुणा होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिया था। झामुमो की सरकार ने गरीबों को राहत देने का काम किया है।एरिया का कैपिटल भेल्यु को देखते हुए हमने होल्डिंग टैक्स बढ़ाया है। उसी तरह पानी पर जो परिवार अधिक यूज करता है उसे अधिक रुपए देना होगा। झामुमो की सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर ही टैक्स निर्धारित किया है। भाजपा की सरकार में हरमू नदी को नाला बना दिया।
उन्होंने कहा कि मनरेगा घोटाला में अधिकारी को क्लीन चिट देने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा के नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं। इनलोगों को शर्म आनी चाहिए। भाजपा के बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और दीपक प्रकाश रघुवर दास को जेल भेजवाले पर तुले हुए हैं। हेमंत सोरेन सरकार की कहानी बताकर रघुवर सरकार को बदनाम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के नेता गालीगलौज पर उतर आए हैं। झामुमो  अब उसी भाषा में जवाब देगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द झामुमो बड़ा धमाका करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *