रातू थाना में पास्थापित सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया
रांची: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रातू थाना में पास्थापित सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर एक 307 के केस को हल्का करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम एसीबी मुख्यालय रांची ले गई है। सत्येंद्र सिंह के खिलाफ रातू थाना क्षेत्र के सूर्या नगर की रहने वाली एक महिला ने एसीबी में शिकायत की थी।महिला का नाम सबिता देवी है। वह विजय सिंह की पत्नी है। विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप था और उस केस को कमजोर करने के एवज में केस के आईओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिविजय सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था। लेकिन, आईओ बार- बार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर विजय सिंह की पत्नी सबिता देवी ने एंटी करप्शन ब्यूरो रांची में इसकी शिकायत की। एसीबी की टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया शिकायत को सही पाया। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप बिछाया और सबिता देवी को रिश्वत देने के लिए सत्येंद्र सिंह के पास सीएन राज हाई स्कूल भेजा यहां महिला ने जैसे ही सत्येंद्र सिंह को रिश्वत के पैसे दिए, एसीबी की टीम ने उन्हें दबोचा लिया।

