राहुल गांधी की तीन मांगों के समर्थन में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, हजारों कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

रांची :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय तथा नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई तीन प्रमुख मांगों के समर्थन में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरमू मैदान से विशाल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यालय तक मार्च किया।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की तीन प्रमुख मांगोंकृ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के छात्रों एवं युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, उनके भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब देने और इस पूरे मुद्दे पर लोकसभा में व्यापक चर्चा कराने कृकी मांग को दोहराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे आंदोलन को बाधित करने के उद्देश्य से भाजपा समर्थकों द्वारा अंडे, टमाटर एवं पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा और लगभग दो घंटे तक शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ष्जो छात्रों पर लाठी चलाए, वह सरकार निकम्मी है, ष्सरकार बदलनी है धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो, नरेंद्र मोदी जवाब दो, छात्रों से माफी मांगो जैसे नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर केंद्रीय शिक्षा मंत्री आंदोलनरत छात्रों को ष्दहशतगर्दष् जैसे शब्दों से संबोधित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड भाजपा के नेता छात्रों की तुलना पाकिस्तान और तालिबान जैसे शब्दों से कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूरे देश ने देखा है कि पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में मौजूद भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने हाथों में लाठियां लेकर निहत्थे छात्रों पर हमला किया। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और युवाओं की आवाज लगातार बुलंद हो रही है और यह केंद्र सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेही नहीं निभाती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक व्यापक होगा तथा झारखंड सहित पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ जनआंदोलन जारी रहेगा।
भाजपा कार्यालय घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ’बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ ,अभिलाष साहू, अनवार अहमद, रवीन्द्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, सुनीत शर्मा, अजय नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, शान्तनू मिश्रा, शशि भूषण राय, तनवीर आलम, राजन वर्मा, बेलस तिर्की, अमरेंद्र सिंह, कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, अख्तर अली, उज्ज्वल तिवारी, सुनील सिंह, सुन्दरी तिकी, नीतू पासवान, शाहनाज खातून, जगदीश साहु, शहबाज अहमद, इश्तियाक अहमद, इन्दजीत सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस बट्ट, अर्चना मिर्धा, एनुल हक,आलोक तिवारी, अजय सिंह, विक्की करमाली, सुरज मुंडा, अनिल उरांव सतीश केशरी, फिरोज रिज्वी मुन्ना, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजेश् चन्द्र राजू सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *