जामताड़ा में जमीन विवाद को लेकर पत्थरबाजी

जामताड़ा। जामताड़ा के मिहिजाम के पालबागान खटाल के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले। इसके बाद पत्थरबाजी हुई। घटना में 8 लोग घायल हुए है। गम्भीर रूप से घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे 40 वर्षीय श्री यादव औऱ उनकी बहन 22 वर्षीय वीणा कुमारी की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के पहले और बाद में कई दौर पुलिस की टीम लोगों को समझाने बुझाने गयी लेकिन पुलिस की बातों को भी लोगों ने अनदेखा कर दिया। स्थिति को देखते हुए जिला पुलिस बल से 50 की संख्या में महिला लाठी बल को भी बुला लिया गया। जहां पुलिस के बल प्रयोग करने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *