झारखंड को बांटने वाला है भाजपा सांसद का बयान : मुस्ताक आलम*

रांची: भाजपा सांसद निशिकांत दूबे द्वारा वर्तमान लोकसभा सत्र के दौरान झारखण्ड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में दिए गए बयान के विरोध मे झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम के नेतृत्व मे मंगलवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक एकदिवसीय विरोध मार्च सह प्रदर्शन किया गया है।
मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा झारखंड अलग राज्य की आंदोलनकारियों ने पचासों साल से लड़ा है, कितने लोग शहीद हुए, तब जाकर झारखंड बना है। भाजपा सांसद द्वारा यूनियन टेरिटरी बनाने का बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, हमारे हृदय स्थली संथाल परगना को झारखंड से अलग करना चाहते हैं है। ये इनकी झारखंड विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। केवल राजनीति करने के लिए उनके ये बयान आ रहे हैं। भारत के बॉर्डर के अंदर चाइना आ रहा है, भाजपा के ही शासित राज्य आसाम बॉर्डर पर भी घुसपैठ हो रहा है। वही नेपाल भी घुसपैठ कर रहा है, इसपर ये लोग चुप्पी साधे हुए हैं। सवाल को केंद्र की भाजपा सरकार के गृह मंत्रालय से पूछा जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, रांची जिला उपाध्यक्ष बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, जनक नायक, कलाम आजाद, रामानंद बेदिया, बीरू साहू, सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, संगठन सचिव आदिल इमाम, तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविंदर सिंह देवल रामशरण विश्वकर्मा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *