प्रदेश राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण पहुंचे रांची, राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जयप्रकाश नारायण का आगमन रांची में हुआ। भगवान बिरसा मुंडा की धरती रांची मैं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर एवं माला पहनाकर   जोरदार तरीके से स्वागत किया।
जयप्रकाश नारायण यादव ने  कहा कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के संगठन लगातार मजबूत हो रहा है मेरे आने का उद्देश्य सिर्फ यही है के पूरे राज्य में झारखंड का  संगठन धारदार और मजबूत हो ताकि आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल का विधायको और सांसदों की संख्या अधिक से अधिक हो।  आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के  नीति और सिद्धांत को मानने वाले झारखंड में लाखों लोग है  उनके नीति और सिद्धांतों को   जन-जन तक पहुंचाएं।ग्राम, ग्राम में जाकर गरीबों के सुख दुख में जाकर  समस्याओं को सुने और  समाधान हेतु प्रयास करें।
रांची एयरपोर्ट पर उनके स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह,  युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव ,महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य  प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार महासचिव कमलेश यादव  मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, महासचिव इरफान अंसारी, राम कुमार यादव सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोराबादी गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद 3:00 बजे पलामू के लिए प्रस्थान किए।
      पलामू जाने के क्रम में जगह जगह पर राजद के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता एवं  माला पहना कर  जोरदार तरीकों से स्वागत किया।
                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *