विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश जदयू अध्यक्ष ने की बैठक
रांची: लोकसभा चुनाव परिणाम में जदयू के बेहतर प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता में हौसला बुलंद हुआ है। प्रदेश जदयू ने लोकसभा चुनाव परिणाम के ठीक बाद झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कवायद तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में जदयू के विधानसभा उम्मीदवारों, पूर्व विधायक एवं प्रमुख लोगों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। खीरू महतो ने सभी को विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज़ करने, विधानसभा सम्मेलन करने एवं मतदाताओं को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंद्रह हज़ार सदस्य वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने पर पार्टी जोर देगी।
बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफ़ताब जमिल, त्रिवेणी वर्मा, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, संतोष सोनी, सुनील सिन्हा, रमाकान्त मण्डल, दीप नारायण सिंह, विश्राम मुण्डा, रामाशीष डाँगी, केदार भुइयाँ, प्रदीप महतो, मनोज सिंह, मनोज सिन्हा, एवं अन्य मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)