प्रदेश जदयू कार्यालय में प्रदेश महासचिव ने किया झंडोत्तोलन

रांची: 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश कार्यालय प्रांगण, दिबडीह में झंडोतोलन किया गया।
झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने झंडोतोलन के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि ” देश को आज़ादी मिली। अपना संविधान मिला। अब जरूरी है कि नागरिकों को संविधान की सुचिता भी मिले। हम कुरान, पुराण के साथ संविधान को भी बांचे।
_देश में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाएं और मुंडक उपनिषद से लिये गए “सत्यमेव जयते” की आन – बान- शान कायम रखें। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ( कार्यालय ) , महासचिव भगवान सिंह, संजय कुमार सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती रत्ना शर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, बैधनाथ पासवान, रांची महानगर के अध्यक्ष अखिलेश राय, रामजी प्रसाद, प्रवीण झा, कमल प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *