राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका  

रांची : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन एवं पुतला दहन परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा स्थल के समीप किया गया। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन से रोषपूर्ण मार्च तक निकाला गया।

पुतला दहन के पश्चात उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री कमलेश ने कहा कि झारखंड की जनता जानना चाहती है कि क्या राहुल गांधी के विरुद्ध यह नफरती अभियान गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में रवनीत बिट्टू अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं जिसने राजनीति के सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। उधर महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी पर तथ्यहीन आरोप लगाते हुए हिंसात्मक टिप्पणी की है। आखिर राहुल गांधी के प्रति भाजपा नेताओं में इतनी नफरत क्यों है,इसलिए कि देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से  वे घबरा रहे हैं,दरअसल राहुल गांधी के खिलाफ ऐसे हिंसात्मक बयान बाजी करने वाले असली आतंकी हैं।

 अगर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के लिए ऐसी बयान बाजी करने वाले नेताओं को तुरंत जेल में डालना चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयान बाजी करने के लिए तुरंत गिरफ्तार करें।

 कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए जिसके परिवार के सदस्यों ने अपना बलिदान दिया है ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित और बिगड़े बोल कुंठित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति ही दे सकते हैं। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व इस कदर कुंठा का शिकार हो गया है कि राहुल गांधी को आतंकवादी बोलने और जीभ काट कर लाने वालों को पूरा प्रश्रय दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर राहुल गांधी की नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक शुचिता को तार-तार करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तानाशाही इस देश में चरम पर है और जनता के हक की आवाज उठाना गुनाह है। केंद्रीय मंत्री के पद पर बैठे मंत्रियों के बिगड़े बोल से स्पष्ट है कि मोदी जी का अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नमन विकसल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, प्रदीप तुलस्यान, रोशन लाल भाटिया, अमुल्य नीरज खलखो,  मदन मोहन शर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, निरंजन पासवान,आभा सिन्हा, ऋषिकेश सिंह,  राजेश सिन्हा सन्नी, अजय नाथ शाहदेव, डॉ.कुमार राजा, डॉ. राकेश किरण महतो, प्रेम प्रकाश शाहदेव, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, किशोर शाहदेव, सुन्दरी तिर्की, अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, शंतनू मिश्रा, डॉ. एम तौसिफ, सुनील सिंह, ईश्वर आनन्द,   सलीम खान, शहबाज अहमद, बबलू शुक्ला, बेलस तिर्की, पूर्णीमा सिंह, राजन वर्मा, रामाकान्त आनन्द, हुसैन खान, गौतम उपाध्याय, मेहुल प्रसाद, अमृत कुमार सिंह, ऐनूल हक, विक्की ठाकुर, नीतू देवी, गौरव सिंह, अमन अहमद, राजू राम, राजेश चंन्द्र राजू, जितेन्द्र त्रिवेदी, रीता चौधरी, तरिक मुजुबी, विनीता पाठक, राखी प्रर्दशनी, अर्चना मिर्धा, नरेन्द्र गोपी, गुलजार अहमद, विक्की करमाली, उमेर खान, अर्जुन मांझी, सोनी नायक, दीपक राय,  साहिद अहमद, रजीव रंजन राजू, चन्द्र रशिम पिंगुवा, संजय सरिया, चंदन बैठा, मदन महतो, विनोद कुमार सिंह, रमेश पांडे, जफर ईमाम, सुनील उरांव, शिव टहल नायक, ईश्वर नायक, उषा पासवान, अख्तर अली, कमेश्वर गिरी, मुकेश चौधरी, शदाब खान, हकीम अंसारी, शहबीर लोहरा, कुशल उरांव, वसीम अंसारी, ओवेइस आजाद, राधा नायक, बालचंद मुण्डा, खगेश महतो, महबुबा राज, प्रदीप कुमार, सुहैल रहमान, अंकित सिंह, विजय टोप्पो, मेरी तिर्की, उषा खलखो, डॉ नयर, प्रेम कुमार, नीलम सहाय, प्रशांत कुमार, अजय सिंह, संतोष नायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *