चंपाई सोरेन दिल्ली में,बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज…

रांची: बीते कई दिनों से झारखंड की राजनीति में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन हॉट चेक बने हुए हैं। झामुमो से नाराज चल रहे चंपाई सोरेन पिछली बार दिल्ली दौरे पर थे,इस दौरान झारखंड से लेकर दिल्ली तक कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन उनके झारखंड वापस लौटने के साथ ही सारी चर्चाओं पर विराम लग गया। चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया में अपने तीन विकलों का उल्लेख किया था। उसमे मुख्य रूप से राजनीति से सन्यास का था। इसके अलावा दूसरी पार्टी बनाना या किसी अन्य पार्टी के साथ आगे की राजनीति करना था। तीन विकल्पों में से चंपाई सोरेन ने एक विकल्प सन्यास लेने पर विराम लगा दिया है। अब दूसरे और तीसरे विकल्पों पर काम हो रहा है। इसी क्रम में वे अचानक सोमवार को कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके दिल्ली दौरे पर कई तरह के राजनीतिक सवालों को जन्म दे रहा है। दिल्ली में ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी है और झारखंड चुनाव प्रभारी हिमांता विश्व सरमा भी हैं। चंपाई सोरेन दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही अपनी पार्टी गठन को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा जेएमएम और मंत्री पद से त्यागपत्र भी दे सकते हैं।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले जब चंपाई सोरेन दिल्ली गए थे तब अमित शाह से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी। इस बार उनकी मुलाकात अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान से होगी। कोल्हान की सभी सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा चंपाई सोरेन को पार्टी में शामिल कराएगी। साथ ही झारखंड के अन्य एसटी सीटों पर जेएमएम, कांग्रेस को कमजोर करने के लिए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का दौरा कराएगी। इस तरह विधानसभा चुनाव में जेएमएम,कांग्रेस को शिकस्त देने का प्लान भाजपा ने चंपाई सोरेन के माध्यम से तैयार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *