समाजसेविका सीमा राय ने किया महा रुद्राभिषेक,झारखंड सहित पूरे देश में प्रगति की कामना की

रांची: पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवारी पर समाज सेविका सह स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता मंत्री बैद्यनाथ राम की पत्नी सीमा राय ने धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर रुद्राभिषेक कराया। साथ ही झारखंड राज्य सहित पूरे देश की प्रगति की कामना की। वहीं पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। इस पूजन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
रुद्राभिषेक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए सीमा राय ने कहा कि मैं पिछले दस सालों से प्रत्येक सावन महीने में रुद्राभिषेक करती हूं। मैं बचपन से ही भगवान शिव की पूजा करती आ रही हूं। देश के अलग अलग शिवालयों में पूजा अर्चना कर चुकी हूं।
उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव की कृपा जिसपर हो जाय उसका जीवन धन्य हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक में मैंने भगवान शिव से झारखंड सहित पूरे देश में खुशहाली और तरक्की हो इसके लिए कामना की हूं। साथ झारखंड राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *