समाजसेवी राकेश सिंह चंदेल ने करम चौक पर फहराया तिरंगा झंडा,लोगों को किया संबोधित

रांची: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश उत्सव मना रहा है। वहीं राजधानी रांची के हरमू नदी स्थित करम चौक वार्ड नंबर 34 में समाजसेवी राकेश सिंह चंदेल ने ध्वजारोहण किया। साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे देश की शान है। देश को अंग्रेजों से आजाद करने के लिए हजारों वीर सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। हमें उस वीर जवानों को याद रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समस्त मोहल्ले वासियों, स्कूल के बच्चे बच्चियों, बड़े बुजुर्ग को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *