अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध नगर निगम कार्यालय के आगे दुकानदारों का होगा प्रदर्शन
रांची : नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में आज नगर निगम कार्यालय के समक्ष मोरहाबादी बाजार के दुकानदार प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), एटक, इंडियन हॉकर्स अलायंस (आईएचए) और पथ विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल होंगे.
दुकानदारों ने बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की हैं. फुटपाथ दुकानदार नगर निगम से सर्वे करा कर पहचान पत्र जारी करने करने की मांग कर रहे हैं. आज प्रदर्शन के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट-2014 के प्रावधानों को लागू करने की मांग की जायेगी. प्रदर्शन से पहले फुटपाथ दुकानदार रैली निकालकर नगर निगम कार्यालय तक मार्च करेंगे.


