मैथिली भाषा को राज्य के नियोजन नीति में शामिल करने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम तय

रांची :झारखण्ड मैथिली मंच के कार्यकारिणी की विशेष  बैठक बृहस्पतिवार को विद्यापति दलान हरमू के परिसर में बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड राज्य में द्वितीय राजभाषा दर्जा प्राप्त मैथिली भाषा को राज्य के नियोजन नीति से बंचित रखने के लिए आक्रोश ब्यक्त किया गया।

इसके लिए सरकार के संज्ञान में लाने के लिए चरण बद्ध कार्यक्रम तय किए गये । प्रथम चरण में राजनीतिक दलों ,जनप्रतिनिधियों ,सरकार के वरीय अधिकारियों एवं राज्य के संवैधानिक प्रमुख को शिष्टमंडल,  ज्ञापन एवं पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। तत्पश्चात आवश्यकता अनुसार आगामी कार्यक्रम निश्चित किए जाएँगे।

झारखण्ड मैथिली मंच के तत्वावधान में विद्यापति दलान हरमू के परिसर में आगामी 12 जुलाई शनिवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 बैठक में अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा,कोषाध्यक्ष, प्रेम चन्द्र झा, बाबू लाल झा,  बदरी नाथ झा,राज कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र झा, मोहित मुकुल, ब्रज किशोर झा, आदित्य नाथ मिश्र ,ब्रज कुमार झा सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *