राजधानी पटना में सख्त रहेगी सुरक्षा!घरों को खाली ना छोड़े!
पटना : राजधानी पटना में दीपावाली को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।जहां पूरे इलाके में दीपावली व छठ के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। कोई स्थानीय निवासी अपने-अपने घरों को खाली नहीं छोड़े।पटना शहर में जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई है।
गौरतलब हो कि अगमकुंआ थानाध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा शुक्रवार को थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक की गई। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की जो प्रतिमाएं रखी जाती है। उन्हें
समय पर विसर्जित कर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर श्री पांडे ने बताया कि सशस्त्र सुरक्षा बल के जवान सड़कों पर गश्त करेंगे। स्थानीय निवासियों की मदद लेकर सामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखेंगे।
श्री पांडे ने कहा कि जो लोग दीपावली में जुआ खेलते हुए पकड़े जाएंगे? उन्हें जेल जाना होगा !चाहे वह कितने भी बड़े क्यों ना हो !
इस बैठक में नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डन श्याम नाथ सिंह ने थानाध्यक्ष से आग्रह किया कि इलाके के मुख्य मार्गों के अलावा सकरी गलियों व कॉलोनी में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग व्यापक पैमाने पर कराई जाए।
बैठक में भाजपा नेता हीरा सिंह, समाज सेवी श्याम बिहारी यादव, कुम्हरार बैठक पंचायत अखाड़ा के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार,शंकर कुमार और संजीव कुमार उर्फ जय हिंद इत्यादि ने भाग लिया।



