बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस का गुप्त मतदान 22 मार्च को

बोकारो। सेल बीएसएल की ट्रेड यूनियन बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस का गुप्त मतदान 22 मार्च को है। बोकारो के कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यूनियन का सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। करीब ढाई हजार मेंबरशिप है। पिछले 15 दिनों के भीतर एक हजार से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा गया है। जिसकी एक साल की सदस्तयता पूरी हो चुकी है, वही चुनाव लड़ सकता है, जबकि वोट देने का अधिकार नए सदस्यों को भी है।नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च से बढ़ाकर 13 मार्च की गई है। इसलिए शाम तक और नामांकन जमा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अध्यक्ष पद पर इस बार नया चेहरा आ रहा है। वर्तमान अध्यक्ष हरिओम अब महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।वहीं, वर्तमान महासचिव दिलीप कुमार अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर चुके हैं। इनका सामना ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी किशोर कुमार से है। महासचिव पद पर हरिओम और दीपक महतो के बीच मुकाबला होता दिख रहा है। शाम तक अगर किसी और न नामांकन पत्र दाखिल कर दिया तो प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने के साथ ही चुनाव रोमांचक हो जाएगा।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर डब्ल्यूएमडी से राहुल प्रसाद साव भी चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए भी 22 मार्च को वोट डाले जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने वाले सदस्य ही उपाध्यक्ष, उप महासचिव और उप कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *