नियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड का द्वितीय त्रैवार्षिक सम्मेलन 10 जनवरी को

रांची: यूनियन बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIUBEA) झारखंड का द्वितीय त्रैवार्षिक सम्मेलन 10 जनवरी 2026 को होटल कॉन्टिनेंटल रिट्रीट, रांची में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन कॉमरेड एन. शंकर, उपाध्यक्ष संगठन एवं महामंत्री AIUBEA तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भूतपूर्व वर्कमैन डायरेक्टर करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार एवं रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ होंगे।

सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री आशीष पांडेय के शामिल होने की संभावना है। पटना अंचल के अंचल प्रमुख श्री गामी गुना नंद विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वहीं रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री आलोक कुमार और धनबाद क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती दीपा माला लकड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

इस सम्मेलन में AIUBEA के कार्यकारी अध्यक्ष कॉम टी. रविंद्र नाथ, संयुक्त सचिव AIBEA कॉम वी. उदय कुमार सहित देश के विभिन्न राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दिल्ली के महामंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। झारखंड राज्य इंडियन बैंक के महामंत्री कॉम शशिकांत भारती सम्मेलन के सभापति होंगे। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी संगठन एवं अन्य बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन में बैंकों में बढ़ते एनपीए, वसूली व्यवस्था, निजीकरण की नीतियां, कॉर्पोरेट यूनियनों का विस्तार, आम जनता के हित में बैंकिंग नीतियां, चार श्रम कानून, नियुक्तियों की कमी, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग तथा 27 जनवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अगले तीन वर्षों के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। आयोजकों ने मीडिया से सम्मेलन की कवरेज हेतु 10 जनवरी को सुबह 10 बजे उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *