आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में सेकंड राउंड काउंसलिंग शुरू, 30 सितंबर तक नामांकन का मौका

रांची : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची में सेकंड राउंड काउंसलिंग शुरू हो गई है। इस चरण में विश्वविद्यालय में उपलब्ध कैंसिल्ड और रिक्त सीटों पर सीधे नामांकन का अवसर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काउंसलिंग और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 तक बिना फाइन के नामांकन लिया जा सकेगा। वहीं 30 सितंबर 2026 तक फाइन के साथ नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपलब्ध सीटें भर जाने की स्थिति में संबंधित पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया इससे पहले भी बंद की जा सकती है।
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम रेगुलर क्लासरूम के तहत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बीबीए, बीसीए, बीटेक, बीएससी लाइफ साइंस, एमबीए, एमसीए, बीफार्म, डीफार्म, बीबीए एलएलबी और एलएलबी समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि सेकंड राउंड काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का अवसर है। वर्तमान में नामांकन केवल कैंसिल्ड और रिक्त सीटों पर किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।
विश्वविद्यालय की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए मेरिट आधारित छात्रवृत्ति का भी प्रावधान बताया गया है। पात्र विद्यार्थियों को स्टेट टॉपर, जिला टॉपर और स्कूल टॉपर के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति एवं शुल्क में छूट का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा पात्रता और निर्धारित नियमों के अनुसार फ्री यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा सकती हैं।
इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम, पात्रता, छात्रवृत्ति और नामांकन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *