एसडीओ ने की विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
खूंटी: आगामी लोकसभा चुनाव के सुचारू रूप से सभी कार्यों के स-समय संचालन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांग की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन कोषांग, एमसीसी, एवं एमसीएमसी कोषांगों में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आगे की कार्य योजना तैयार करते हुए कार्य करें।
आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी, मीडिया शिकायत, एमसीएमसी- पेड न्यूज संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
आदर्श आचार संहिता कोषांग:- यह कोषांग अनुमंडल कार्यालय में चुनाव की तारीख के घोषणा तिथि से संचालित होगा। इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी होंगे।
इस दौरान निर्देश दिया गया कि गठित कोषांग में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संबंधित कोषांगों में स-समय अपना योगदान समर्पित करेंगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)