सयूम अंसारी एक बार बने असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ के अध्यक्ष

खूंटी: असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ की बैठक रविवार को कचहरी मैदान में हुई। इसमें सयूम अंसारी को एक बार फिर से असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ अध्यक्ष चुना गया। वहीं सयूम अंसारी ने कहा कि खूंटी नगर पंचायत शहरी क्षेत्रों में अबतक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं कर पाई है। संघ मांग करती है कि जल्द से जल्द शहरी जलापूर्ति को प्रारंभ किया जाए। संघ का नाम मूलवासी मजदूर संघ खूंटी के नाम से जाना जाएगा। इसी सिलसिले को आगे बढ़ते हुए आगामी 5 मार्च को कचहरी मैदान में एक जनसभा किया जाएगा। जिसमें स्थानीय मुद्दा खासकर महंगाई के खिलाफ में एक विशाल धरना प्रदर्शन करने का संकल्प लिया गया है। आगामी 9 मार्च को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सोपा जाएगा। बैठक में ई-रिक्शा संघ के सभी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर पवन कुमार महतो, देवेंद्र महतो, गोपाल महतो, विनोद राम, मुकेश राम, लगनू महतो, सोम लोहार, बुधराम मुंडा, सलीम अंसारी, सफीक अंसारी, संजय मांझी, भागीरथ गोंक्षू, रवि मुंडा आदि सैकड़ो लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *