मैं बगैर थके और रुके रांची सहित पूरे देश के विकास कार्यों में लगा रहूंगा : संजय सेठ

विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संगठनों ने मंत्री संजय सेठ को किया सम्मानित

रांची : केंद्र की मोदी कैबिनेट 3.0 में रांची लोकसभा से निर्वाचित सांसद संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर रांची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड के लोगों में उत्साह का माहौल है।

इसी कड़ी में रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में नई दिशा के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें करीब70 सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सम्मानित किया।सभागार मे संजय सेठ के आगमन पर पुष्पों की वर्षा की गई, मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने आरती की थाली सजाकर पूरे पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत की। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर अभिनंदन के गीत गाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दी। सम्मान समारोह में नई दिशा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से सांसद को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। सम्मानित करने वाले हर एक व्यक्ति पर उत्साह और जोश देखा गया।
सम्मानित होने के बाद संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रांची सहित देश की जनता ने जो मुझपर विश्वास किया है उसको मैं हर हाल में पूरा करूंगा। रांची लोकसभा क्षेत्र को एक विकसित क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। यहां का बड़ा तालाब को विकसित करना और पहाड़ी मंदिर को दुनिया के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना मेरा लक्ष्य है। मैं बगैर थके और रुके रांची सहित पूरे देश के विकास के लिए काम करूंगा। इस अवसर पर रांची लोकसभा चुनाव प्रभारी संजीव विजय वर्गीय,अजय मारू,ललित ओझा,संजय जायसवाल सहित कई लोगों ने संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पधारे संजय सेठ का एक ही स्थान पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने आज सम्मानित किया है।
उन्होंने कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यश सुरेखा, ललित ओझा श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार, संजय सर्राफ, ने प्रमुख भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में- भागचंद पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय,चंद्रकांत रायपत,किशोर मंत्री, बसंत मित्तल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद जैन, सुरेशचंद्र अग्रवाल, अशोक नारसरिया, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, रमेश शर्मा, नरेंद्र गंगवाल, आशीष अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, राजीव केडिया, प्रवीण लोहिया, महावीर सोमानी, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया,रतन अग्रवाल, रौनक झुनझुनवाला, विटुल वर्मा, रोहित शारदा, अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, अमर चंद्र बेगानी, राजेश खन्ना, उदय चौधरी, प्रमोद सिन्हा ,महेंद्र भगनिंया, धर्मचंद पोद्दार, निरंजन शर्मा, अनिल अग्रवाल, संजय जयसवाल, कुलतार सिंह, मस्तान सिंह, कमलेश संचेती, निर्मल बुधिया, कौशिक बदानी, प्रमोद अग्रवाल, सुनील माथुर, श्यामसुंदर गोयल, गौतम बियानी, दीपक मारु, ओमप्रकाश प्रणव, संजय पोद्दार, वासुदेव भल्ला, किशन शर्मा, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, विकास अग्रवाल, अरुण बुधिया, विनय सरावगी, नरेश बंका,रवि शंकर शर्मा, सरवन अग्रवाल, सुनील केडिया, कमल खेतावत, राजकुमार मित्तल, श्यामसुंदर शर्मा, अंजय सरावगी, नीरज भट्ट, राजेंद्र केडिया, राम बांगड़, अजय खेतान, रोहित पोद्दार अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, विनोद टिबडेवाल, विशाल पाड़िया,प्रमोद बगड़िया, किशन पोद्दार, किशन अग्रवाल, ललित पोद्दार, आकाश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *