संजय झा का दरभंगा जुबली हॉल में किया गया नागरिक अभिनंदन

संसदीय दल का सफल नेतृत्व कर श्री झा ने मिथिला का मान बढ़ाया है- नीतीश प्रभाकर चौधरी

दरभंगा – आंतकवाद के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर संसदीय दल द्वारा भारत का आवाज बुलंद करने वाले संसदीय दल का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश वापसी पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राजसभा सांसद संजय कुमार झा को दरभंगा नरगौना परिसर मे भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
श्री झा के सम्मान में मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर स्थित जुबली हॉल में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की टोली ने भाग लिया और झा के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष को सफलतापूर्वक रखने को लेकर उन्हें बधाई दिया।
इस संबंध में अलीनगर विधानसभा के भावी उम्मीदवार नीतीश प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा आंतकवाद के खिलाफ संचालित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केन्द्र सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर आंतकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण को रखने के लिए कई सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया । एक टीम का नेतृत्व हमारे मिथिलांचल के विकास पुरुष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू सह विद्वान सांसद श्रीमान संजय कुमार झा जी ने किया। उनके नेतृत्व में संसदीय दल ने जापान, दक्षिण कोरिया , सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया में जाकर आतंकवाद मुद्दे पर विश्व समुदाय को भारत के जीरो टॉलरेंस के नीति से अवगत कराते हुए पाकिस्तान की कायराना हरकत को बेनकाब किया। नीतीश प्रभाकर चौधरी ने कहा कि अपनी विद्वत्ता और तर्कसंगत विचारों से भारत के सुरक्षा को लेकर भारत का पक्ष को जोरदार ढ़ंग से रखने वाले संसदीय दल का सफल नेतृत्व कर श्री झा ने मिथिला का मान बढ़ाया है।माननीय नेता के स्वदेश वापसी के बाद दरभंगा जिला जदयू संगठन की ओर से मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर स्थित जुबली हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *