समधी ने समधन का गला रेता, समधन की हालत गंभीर
जमशेदपुरः जमशेदपुर में एक सनसनीऱेज मामला सामने आया है। जहां समधी और समधन के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि गुस्से में समधी ने समधन का गला ही रेल डाला। मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र कैरेज कालोनी के बढ़ई बस्ती का है। समधन का गला रेतने के बाद समधी से खुद खुदकुशी करने का भी प्रयास किया। इसके घर में सिलेंडर की पाइप चाकू से काटकर आग लगा दी। पुलिस ने जख्मी समधी रंजीत राय और समधन सोमा चक्रवर्ती को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को टीएमएच रेफर कर दिया गया। महिला सोमा चक्रवर्ती की दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी सीमा राय बर्मामाइंस सिदो कान्हू बस्ती में शादी हुई है। उसी के ससुर रंजीत राय रविवार सुबह समधन के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज होने लगी। मारपीट के बाद मामला बिगड़ गया। आक्रोश में समधी ने समधन का गला रेत दिया।

