हजारीबाग के प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. सविता सिंह का निधन, सदर विधायक ने जताया शोक

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ.अजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी हजारीबाग शहर की सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सविता सिंह का आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पुनीत आत्मा की शांति के लिए और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस विकट घड़ी में अदम्य साहस प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि डॉ. सविता सिंह का आकस्मिक चिकित्सा जगत के साथ हजारीबाग के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना आपदा काल में इनके द्वारा फ्रंटलाइन कर्मवीर कोरोना योद्धा के रूप में जो सेवा प्रदान किया गया वह हजारीबाग की जनता कभी भूल नहीं सकती। डॉ. सविता सिंह अपने पति डीएस डॉ. ए. के. सिंह के साथ शहर के साले दीपूगढ़ा में रहती थी। ये अपने पीछे पति समेत दो पुत्रियों को छोड़ गई। इनकी दोनों बेटियां इंजीनियर हैं। एक बेटी बेंगलुरु में और एक ऑस्ट्रेलिया में रहती है। दोनों बेटियों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *