ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन से की मुलाकात,लिया स्वास्थ्य का हाल
रांची : झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने गुरूवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झारखण्ड के पूर्व सीएम् सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल लिया. साथ ही जल से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मुलाकात के बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलकात की. इस दौरान ग्रामीण विकास कार्यों के प्रगति के बारे में चर्चा हुई.सीएम ने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर आवर गुणवत्तापूर्ण धरातल में उतारे.वहीँ मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने विश्व बैंक द्वारा सराही गई झारखंड की जोहार परियोजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनव पहल ने ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। अब इस परियोजना को और व्यापक रूप देने की दिशा में राज्य सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है।
विश्व बैंक के सहयोग से आने वाले वर्षों में हमारी झारखंड की बहनों को और अधिक अवसर, संसाधन और सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है झारखंड की हर महिला को सक्षम, सशक्त और समृद्ध बनाना।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दिया. मुसलाधार बारिश से कई जिले के पुल-पुलिया हुई क्षतिग्रस्त पर भी चर्चा हुई.ग्रामीण सहित कई शहरी क्षेत्रों की सड़कें भी इस बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है. वहीँ पंचायती राज कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई है.
गौरतलब है कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 20 दिनों से इलाजरत हैं और उन्हें देखने के लिए राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गज राजनेता अस्पताल पहुँच कर उनके जल्द जल्द स्वस्थ्य होने की कमाना किया है. उम्मीद है कि गुरु जी जल्द ही स्वस्थ होकर झारखण्ड लौटेंगे.



