राउंडटेबल लेडीज़ सर्कल ने ओयेना गांव के बच्चों को बिरसा जैविक उद्यान का भ्रमण कराया
रांची: रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल ने ओयेना गांव के पैंसठ बच्चों को बिरसा जैविक उद्यान का भ्रमण करवाया। बच्चों को वुलन कैप, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स प्रदान किया । साथ ही बच्चों को फ़ूड पैकेट्स बांटे गए और उन्हें रेस्तरा में लंच भी कराया।
मौके पर राउंडटेबल 244 , लेडीस सर्कल के अविनाश जैन, आयुष मोदी, अंकित धनधारिया, निधि जैन, अंकिता मोदी, आदित्य अग्रवाल मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन, प्रीति सराफ दी ।
राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं।
राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल रांची एवं खूंटी बारह क्लासरूम एवं दो टोईलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इस स्कूल में सैकड़ो छात्र निशुल्क अथवा अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।
राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।



