राउंड टेबल इंडिया ने 14 स्कूली गरीब बच्चों को फ्लाइट से भुवनेश्वर सैर करने भेजा
रांची:राउंड टेबल इंडिया एंड लेडीज सर्किल इंडिया ने फ्लाइट ऑफ फैंटेसी इवेंट के तहत पारसनाथ स्कूल के 14 बच्चों को रांची से भुवनेश्वर टूर कराने ले हवाई जहाज से ले गई।
यह दो दिवसीय परिभ्रमण है।मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बच्चों का हौसला बढ़ाने आए मुख्य अतिथि रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार और प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री कर्मजीत सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए भुनेश्वर के लिए रवाना किया।
मौके पर उन्होंने संस्था को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से गरीब तबके के बालक को निखारने का मौका मिलता है। उनकी सपनों की उड़ान पूरी होती है।
वहीं एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे प्रोत्साहित होंगे और समाज को भी इसका लाभ मिलेगा। राउंड टेबल की मेंबर खुशबू जैन ने कहा कि हमारी साथ समय समय पर ऐसे इवेंट कराती रहती है। इस बार पारसनाथ स्कूल के 14 बच्चों को फ्लाइट से उड़ीसा सैर कराने ले कर जा रहे हैं। वहां पर जगन्नाथपुर मंदिर में दर्शन कराएंगे,पूरी बीच घुमाएंगे,लाइट हाउस सहित कई चीजें दिखाएंगे। इस टूर से बच्चे बहुत खुश हैं।
संस्था की दूसरे स्नेहा जैन ने कहा कि हमलोग गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाते रहते हैं। इस बार 14 मेधावी बच्चों को हमारी संस्था ने चयन किया है। उन सभी को दो दिनों के टूर पर रांची से भुवनेश्वर हवाई जहाज से लेकर जा रहे हैं। सपनों की उड़ान के तहत इन बच्चों को फ्लाइट से एक एक शहर से दूसरे शहर घुमाने के लिए लेकर जाते हैं। वहां की जो फेमस चीजें होगी उसका उनको दर्शन कराएंगे। इसके पीछे हमारा मोटिव होता है कि बच्चों को जो सपने दिखाते हैं उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। हम उन्हें आगे बढ़ने का सपने दिखाते हैं। सिर्फ यही नहीं हमारी संस्था गरीब बच्चों की मदद करते हैं। स्कूल बनाते हैं,महिलाओं की मदद करते हैं। इस अवसर परराहुल सिंघानिया,आकाश कोशला, पियुष सरावगी,विवेक जैन,प्रियंका जैन,नीतीश जायसवाल,आयुष मोदी,मनीष जैन,सिद्धांत सुमन सहित कई लोग उपस्थित थे।



