जिला खेल एवं पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खेल एवं पर्यटन से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खूंटी जिला अंतर्गत क्रीडा किसलय तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र तथा प्रशिक्षक की स्वीकृति निदेशक, खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड के द्वारा प्राप्त हो गया है तथा प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपायुक्त ने अच्छे से प्रशिक्षण देने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला खेल पदाधिकारी ने यह भी जानकारी दिया कि एस. एस. आवासीय हॉकी (बालक) प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2025-26 हेतु प्रशिक्षुओं के लिए कैटरिंग के माध्यम से भोजन आपूर्ति का कार्य सौंपा गया है। यह आपूर्ति 10.05.25 से प्रारंभ हो चुकी है। उपायुक्त ने ससमय एवं मेनू अनुसार भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मिनी स्टेडियम/हॉकी मैदान निर्माण प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त ने प्रत्येक प्रखंड में मिनी स्टेडियम/हॉकी मैदान निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता, NREP को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की मरम्मत को लेकर निर्देशित किया गया।

ग्राम स्तर पर युवा खेल क्लब गठन को लेकर पंचायत स्तर पर युवा खेल क्लब गठन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। वहीं पर्यटन स्थलों के साफ सफाई को लेकर आवश्यक सामग्रियों की खरीदने हेतु निर्देश दिया गया। साथ हीं विभिन्न जलप्रपात में होने वाले दुर्घटना को रोकने को लेकर सुरक्षा के उद्देश्य से चेन आदि की सहायता से घेराव करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से कार्यान्वित किया जाए ताकि जिले में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में नव ऊर्जा का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *