पांच अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि : मसीह गुड़िया

खूंटी: जिला परिषद सभागार में बीते शनिवार को जिला परिषद मसीह गुड़िया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय त्रि स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान पांच अगस्त को रांची में होने वाले राज्य स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में खूंटी जिला से हजारों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि भाग लेने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिप अध्यक्ष ने कहा विगत दो सालों से पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है ।पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार पंगु बनाकर रखी है। अफसर शाही पंचायत राज व्यवस्था को अपने तरीके से चलने का प्रयास कर रही है।राज्य सरकार व केंद्र सरकार के बीच तालमेल नहीं होने के कारण इसकी खामियाजा जनता भुगत रही है। इसका प्रतिकूल प्रभाव पंचायत पर पड़ रहा है। समय पर 15 फाइनेंस की राशि नहीं आने से जनता की समस्या का निदान नहीं कर पा रहे हैं।
जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा झारखंड राज्य बने 25 साल बीतने जा रहा है लेकिन पंचायत को जो अधिकार प्राप्त है अभी तक नहीं मिल पा रहा है। ये जनता के लिए भी दुर्भाग्य की बात है। 5 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव कार्यक्रम में सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में शामिल हुए, जिला परिषद सदस्य दयामणि मुंडू,जिप सदस्य नेलनी देमता, अंडकी प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, खूंटी प्रमुख चोटराय मुण्डा, कर्रा प्रमुख अंजली कुमारी, रनिया प्रमुख नेली डंहगा, मुरहू प्रमुख एलिस ओडेया, तोरपा उप प्रमुख संतोष कर, मुखिया गण वार्ड पार्षद गण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *