खूंटी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन,जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने दिया प्रमाण पत्र
खूंटी : कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत खूंटी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया।मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं वल्कि विचार धारा है जिसकी लड़ाई देश में वैसे तंत्र से है जो देश को अपनी जागीर समझते हैं और देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों का भी सम्मान करना वे उचित नहीं समझते, इसलिए ये नयी कमिटी जो बनी है। उन्हें हर संभव ऐसे तंत्रों से सावधान रहते हुए हर संभव जनता के कार्यो में खरा उतरने का काम करना है। मौके पर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वही दूसरी ओर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारीयों को समझने एवं पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से काम करने को कहा।
निम्नलिखित खूंटी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण:- 1,अध्यक्ष मरियम आईन्द,2 उपाध्यक्ष,बिरसा महतो,शमीम खान 3 महासचिव,मगतराय टुटी,नमन होरो,सोमा मुण्डा, ग्लैडसन टुटी,गफार खान,दिलीप तिर्की, कृष्ण मुण्डा,दानियल टुटी,रायमुणी मुडा़ईन को बनाया गया ।।
मौके पर सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, ईन्दुआन्ना हस्सा, शांता खाखा,बबलू, नरसिंह नाग,निर्मल उरांव,सुनील मुण्डा, मोनसिह मुणृडा,छोटू मुण्डा,मसीहदास,गीता देवी, हिन्दु मुण्डा,आदि उपस्थित थे।



