नेहरू को याद करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात : एनसीपी

गणादेश ब्यूरो
पटना:बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद एनसीपी के प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने जो कार्य देश के लिए किये। वह आज भी जीवंत है। उनके द्वारा कई सरकारी कल कारखाना को खोला गया, जिसे आज देश की नवरत्न कंपनी कहा जाता है, लेकिन आज उस नवरत्न कंपनियों को जिस प्रकार कौड़ियों के दाम में बेचा जा रहा है। लगता है अब देश से सरकारी कल कारखाने समाप्त हो जाएंगे। राणा ने आगे बताया कि विश्व के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने नेहरू जी को जो सम्मान दिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज देश जब बारूद की ढेर पर खड़ा है तो पंडित नेहरू की याद आती है कि जिस बगीचे में तरह तरह के फूल लगे थे।आज उनमें से कुछ फूल लगता है मुरझा सा गया है। जो देश हित में नहीं है। श्रद्धांजलि सभा में अनेक लोग शामिल हुए जिसमें प्रमुख हैं – प्रो केदारनाथ साह , शकील अहमद , इंद्रदेव दास , अरविन्द कुमार सिंह अधिवक्ता , डॉ एम भारती , सतीश कुमार झा , राकेश रंजन पटेल , रंजीत यादव , रोहित रॉय , अजीत सिंह , सुनील सिंह , सुभाष चंद्रा , रामजनम प्रसाद यादव , गोविन्द कुमार , चंद्रमोहन यादव , विजय कुमार उपाध्याय , नवनीत गोविन्दम , डॉ पारसनाथ सार्दुल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *