रांची की जीत रांची की जनता को समर्पित :संजय सेठ

रांची: रांची लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा यह जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है जो स्नेहा और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है। इसके लिए हृदय से धन्यवाद रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है। रांची को नंबर वन बनाना है। रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उसे पूर्ण करेंगे। यहां की जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। रांची लोकसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता सभी प्रदेश के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी सामाजिक धार्मिक संगठन, सभी लोग जिन्होंने सहयोग किया, उन लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत आभार। इस नई जिम्मेवारी के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *