रांची समारिटन राउंडटेबल 244 ने 65वर्षीय उदित पंडित को दिया निःशुल्क हियरिंग ऐड मशीन

राज मिस्त्री का काम करता है उदित पंडित

गणादेश,रांची: गिरिडीह पारसनाथ के 65 वर्षीय राज मिस्त्री उदित पंडित को बुधवार को रांची समारिटन राउंडटेबल 244 की ओर से नि:शुल्क हियरिंग ऐड मशीन प्रदान की गई। लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहे उदित पंडित को काम मिलना कठिन हो गया था।

oplus_0

राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा।
जैसे ही संस्था ने उनके कान में हियरिंग मशीन लगाई, उदित पंडित का चेहरा खुशी से खिल उठा। वर्षों बाद सब कुछ साफ-साफ सुनाई देने लगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें काम भी आसानी से मिल सकेगा और जीवन-यापन में सहूलियत होगी। वर्तमान में वे रांची में अकेले रहकर राज मिस्त्री का काम कर किसी तरह जीवन गुजार रहे थे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आकाश खोसला ने कहा कि समारिटन राउंडटेबल 244 समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है। संस्था पारसनाथ में गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क स्कूल चला रही है और समय-समय पर कैंप लगाकर जरूरतमंदों की मदद करती रहती है। उन्होंने कहा, “गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है।”
कार्यक्रम में आयुष मोदी, रितेश गुप्ता, आदित्य कटारूका, मनीष जैन, नीतीश जयसवाल, आकाश सेठी, देवांश, अनिरुद्ध, पीयूष सरावगी, पौरुष जैन,कुशल मानेक, संचित राजगढ़िया, अनीश सराफ, अविराज अग्रवाल, निखिल जैन, आदित्य अग्रवाल, विशाल वसंत और हर्ष मोदी,अरविंद राजगढ़िया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *