राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची डीसी-एसएसपी ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी दोनों पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दायित्व निर्वहन में सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *