रांची में हर्षोल्लास से मनाया गया रामनवमी का पावन पर्व,डीसी-एसएसपी ने जुलूस का किया मुआयना
रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रामनवमी पर्व रांची जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वयं उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर बनाए गए जिला प्रशासन के मंच से गुजरने वाले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस का मुआयना किया। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), राँची श्री राजेश्वरनाथ आलोक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी श्री राजकुमार मेहता एवं अन्य पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही जिला प्रशासन की पूरी टीम श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भारी संख्या में रामभक्त शामिल हैं। आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल लगे हैं। दंडाधिकारी स्वयं जुलुस को सुगमता पूर्वक तपोवन मंदिर की ओर ले गए।
रामनवमी पर्व रांची जिला में धूमधाम के साथ मनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। जुलुस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई।

