राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में घरेलू विमान यात्रियों संख्या से सम्बंधित जानकारी पूछे सवाल
रांची: झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से 2019 से लेकर 2024 तक झारखंड़ राज्य के घरेलू विमान यात्रियों संख्या से सम्बंधित जानकारी मांगी। उन्होंने केंद्रीय विमानन मंत्रालय से विमानपत्तन के निर्माण के कारण विस्थापित हुए लोगों को विमानपत्तन क्षेत्र के अंतर्गत स्वरोजगार देने से संबंधित सवाल पूछे।
राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के सवालों का उत्तर देते हुए नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री (जनरल) (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया कि झारखंड राज्य में हवाईअड्डों पर वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक कुल घरेलू विमान यात्रियों की कुल संख्या 7 लाख 92 हज़ार थी। 2019-20 में 2.48 लाख,2020-21 में 1.22 लाख,2021-22 में 1.72 लाख,2022-23 में 2.50 लाख यात्री विमान से यात्रा किये। 2020-21 में कोरोना काल के समय विमान यात्रियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी देखी गयी थी। 2023-24 अक्टूबर तक 1.64लाख यात्री विमान से यात्रा कर चुके हैं।
श्री प्रकाश के विमानपत्तन के निर्माण के कारण विस्थापित हुए लोगों को विमानपत्तन क्षेत्र के अंतर्गत स्वरोजगार देने से संबंधित सवाल के जबाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

