सामूहिक प्रयासों से ऊर्जा का संरक्षण किया जा सकता है: राजेश कच्छप

इंडियन ऑयल में ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ

रांची: नामकुम स्थित इंडियन ऑयल के रांची डिविजनल कार्यालय में शुक्रवार को भरत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेश कच्छप उपस्थित हुए। वहीं कंपनी के राज्य लेवल समन्यवक पंकज कुमार ने विधायक का स्वागत किया। राज्य समन्वयक पंकज कुमार ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर उन्होंने
तेल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेल को रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है और यह समित मात्राएं है। भारत सबसे अधिक तेल का इस्तेमाल करता है। हमारी डिमांड लगातार बढ़ रही है। गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही वाहन से निकलने वाले जहरीले धुआं से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे लोगों के सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। ऊर्जा का संरक्षण और लोगों को जागरूक करने के लिए 14-28 फरवरी तक ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।
वहीं कार्यक्रम सभी लोगों ने ऊर्जा संरक्षण के लिए शपथ लिया।
इसके बाद इंडियन ऑल के अधिकारियों ने ऊर्जा संरक्षण पर अपने विचार रखे। साथ ही समाज लोगों से ऊर्जा संरक्षण करने की अपील की।
मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने संबोधित करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता आएगी। प्राकृतिक के साथ छेड़छाड़ से हमलोगों को बचना होगा। आने वाले दिनों में युवा भारत में प्रदूषण को रोकने कर विशेष फोकस करना होगा। इसके साथ ही
सोलर लाइट इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान को तेज करना होगा।
आने वाले पांच सौ सालों में क्या होगा यह नहीं पाता है।
विधायक ने कहा कि प्लांटेशन को बढ़ावा देना होगा। सार्वजनिक चीजों की रक्षा पर जोर देना होगा। साथ ही आर्थिक जो गैपिंग है उसे कम करना होगा। दिखावे की मानसिकता बदलना होगा।सामूहिक प्रयास से ऊर्जा का संरक्षण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *