यतीम एवं विधवा पर दया करे सरकार: पुष्कर महतो

रांची:झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की आवश्यक बैठक डोरंडा झंडा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई. बैठक में सुबोध कुमार लकड़ा अध्यक्ष, मनोज लाकड़ा सचिव रांची जिला एवं धर्म दयाल साहू अध्यक्ष ,अनूप आनंद का सचिव महानगर चुने गए . 15 अक्टूबर को अगली बैठक का निर्णय लिया गया.

बैठक में राज्य सरकार से मांग की गई कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान देने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान एवं समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार तथा यतीम एवं आंदोलनकारियों के आश्रित विधवा पत्नी पर दया करने आदि विषयों पर चर्चा किया जाएगा. मुख्य अतिथि  संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड आंदोलकारियों के राजकीय मान- सम्मान, अलग पहचान, बाल – बच्चों के रोजी रोजगार एवं नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करने,जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हज़ार रु. देने, 15 लाख रुपए तक का समूह बीमा तथा 10 लाख रुपए तक का निशुल्क मेडिकल सुविधा का लाभ सपरिवार देने ,यात्रा कूपन वगैरह

 की सुविधा दिए जाने पर बिलंब किया जाना चिंतनीय बात है. केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ रामनाथ मेहता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के सम्मान से ही सरकार का सम्मान है सरकार बिना विलंब किए आंदोलनकारी को जीते जी मान सम्मान पेंशन देने का काम करें.

दक्षिणी छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड की सरकार आंदोलनकारियों के व्यापक हितों की रक्षा के लिए सामने आए. झारखंड आंदोलनकारी की आवाज बने आज आंदोलनकारी असहाय सा महसूस कर रहे हैं उनके पुत्र पुत्री को नौकरी दे ,पलायन रोके.

प्रभारी अनथन लकड़ा ने कहा कि झारखंडियों का शोषण व उनके हकमारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन संयोजक अमर भेंगरा  व अध्यक्ष भाषण सुबोध कुमार लकड़ा ने की.

बैठक में हरमन लकड़ा, देवदास राम, महेंद्र मेहता, सरजू केवट जंगला उरांव , चूंदा उरांव महादेव राव बिरसा भगत रामसेवक उरांव लखन भगत ,,प्रभु साहू प्रदीप उरांव , रामकिशन भगत गौरा उरांव, धूमा उरांव ,शिवनारायण पासवान, शिव उरांव, राकेश उरांव, दिनेश कुमार कुजूर, फूलदेव उरांव ,लखिया देवी ललिता देवी, दुर्गी देवी ,परमेश्वर उरांव, सरस्वती हाना भगत, पुनिया उरांव सावित्री देवी तुलसी भगत ,गुंदर भगत , मंगल उरांव जिंजी यूरिन लूसिया उराइन,राम उरांव सहित अन्य प्रमुख थे.बैठक में झारखंड आंदोलनकारी के संदर्भ में कई अलग-अलग विषयों पर चर्चा किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *