कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

खूंटी: नगर पंचायत चुनाव प्रचार को लेकर गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ। अभियान की अगुवाई जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। जनसंपर्क कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुआ।
जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत कर्रा रोड से हुई, चौधरी मुहल्ला , लियाकत अली रोड,जन्नत नगर एवं मिश्रा टोली से होते हुए कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की सोच, नीतियों और प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अभियान में भागीदारी निभाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित कर नगर पंचायत चुनाव में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, सरोन सुरीन,अनमोल धन,गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *