ई-कल्याण पोर्टल में हो रही गड़बड़ी में जल्द सुधार हो : आजसू

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के सदस्यों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्र इकाई अध्यक्ष ऋत्विक राज के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के छात्र संकाय अध्यक्ष से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
मौके पर विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा ने कहा कि झारखंड सरकार का ई-कल्याण पोर्टल में आए दिन कुछ ना कुछ गड़बड़ियां हो रही हैं, जिससे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रहित में मांग करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द कल्याण विभाग से बात कर ई-कल्याण पोर्टल में हो रही सभी त्रुटियों को जल्द से जल्द ठीक करवाए एवं छात्रवृति फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाई जाए ताकि विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं बिना किसी परेशानी के आसानी से छात्रवृत्ति फार्म भर पाए।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष ऋत्विक राज ने कहा की अगर विश्वविद्यालय प्रशासन कल्याण विभाग से बात करके 48 घंटे में इसका समाधान नहीं निकालती है तो अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रहित में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के हक के लिए चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
मौके पर: छात्रा इकाई महासचिव अंशु कुमारी, मानसी, प्रेम, क्षितिज, रोहित, हिमांशु, समीम, ओम अशफाक आदि छात्र उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *