देश भर के किसानों को 31मई को प्रधानमंत्री शिमला से करेंगे संबोधित

रांची : 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला (हिमाचल प्रदेश) में गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से संवाद करेंगे।

रांची के नामकुम में स्थित भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान (लैक रिसर्च) में आयोजित किसान सम्मेलन में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कोडरमा के जयनगर प्रखंड मुख्यालय,
कृषि विज्ञान केन्द्र में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल रहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर के सभी मंडलो में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाभार्थियों के साथ LED या प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव देखेंगे। झारखंड के लाखों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं क़िस्त भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *