राष्ट्रपति ने जमशेदपुर की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा

जमशेदपुर जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय कदमा की विज्ञान की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार शिप्रा मिश्रा द्वारा किए गए कई नवाचार व शैक्षणिक विकास तथा विद्यालय के विकास में योगदान के कारण दिया गया है। पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। झारखंड से इस वर्ष यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली एकमात्र शिक्षिका है। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने भी शिप्रा मिश्रा को बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पूर्व विज्ञान शिक्षिका शिप्रा मिरा द्वारा किए गए इनोवेशन व स्कूल के शैक्षणिक विकास की संक्षिप्त वीडियो भी दिखाई गई। शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिक्षिका शिप्रा मिश्रा ने कहा कि वे टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय को झारखंड का आदर्श स्कूल बनाकर ही दम लेगी। इस स्कूल ने उन्हें इस सम्मान तक पहुंचाया है। इसके लिए वे शिक्षा विभाग, स्कूल के शिक्षक, छात्र, परिजनों एवं मार्गदर्शक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *