छह सौ करोड़ से निर्मित झारखंड हाईकोर्ट भवन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया उद्घाटन

रांची: झारखंड के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा। आज यानी बुधवार24मई2023 को छह सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार नव निर्मित झारखंड हाईकोर्ट भवन का महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उद्घाटन किया है।

165 एकड़ में फैला यह पूरा परिसर अद्भुत है।
शाम करीब पांच बजे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रिमोट का बटन दबाकर हाईकोर्ट का उद्घाटन किया। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश वाईके चंद्रचूड़, न्यायधीश अनिरुद्ध बोस, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण,सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा सहित कई अतिथि मौजूद थे।
मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का मुख्य न्यायधीश संजय मिश्र ने अपने उद्बोधन से स्वागत किया।
वहीं  महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मेरी मान्यता है कि न्यायालयों के कार्यों का निष्पादन स्थानीय भाषाओं में किए जाने की नितांत आवश्यकता है, ताकि न्याय के मंदिरों और गरीब आम जनों के बीच की दूरी कम हो सके। न्यायिक पदाधिकारियों और सहायक लोक अभियोजकों के लिए कम-से-कम एक स्थानीय भाषा का सीखना भी बाध्यकारी किया जाना चाहिए, ताकि न्याय को और सुलभ बनाया जा सके । पूरे देश के जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की बढ़ती संख्या पर अपनी चिंता व्यक्त की गई थी। झारखण्ड में भी छोटे-छोटे अपराधों के लिए बड़ी संख्या में गरीब आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग के लोग जेलों में कैद हैं। यह चिन्ता का विषय है। इस पर गंभीर मंथन की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *