प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मिथिला में तैयारियां तेज, गृह राज्यमंत्री ने की जनसंपर्क बैठक

मधुबनी, 24 अप्रैल 2025: पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी जिलान्तर्गत बाबा विंदेश्वर स्थान के समीप भैरव स्थान थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में मधुबनी स्थित होटल वाटिका में देश के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का आगमन हुआ, जहां विभिन्न संगठनों और मंचों से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

गृह Aishwarya ने उपस्थित सभी लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा सोनू और सांसद अशोक यादव द्वारा मिथिला वाहिनी संगठन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने गुलाबी अंगवस्त्र और मिथिला पेंटिंग से बने पाग से गृह राज्यमंत्री का स्वागत कर सभागार में उत्साह भर दिया।

मिहिर झा महादेव ने प्रधानमंत्री से मिथिला, मैथिली और मैथिलों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहल की मांग की। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में मैथिली पढ़ाई शुरू करने, बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने, खादी उद्योग को बढ़ावा देने, अयाची डीह और चमानिया डाबर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने, वन्यजीवों से फसल बचाने के लिए चिड़ियाघर बनाने, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, झंझारपुर को जिला बनाने, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण, जयनगर से ट्रेनों की शुरुआत और पंडौल में रिजर्वेशन काउंटर खोलने जैसे 11 सूत्रीय मांगों को रखा।

उन्होंने कहा कि जन संगठनों को सिर्फ चुनाव में याद करना उचित नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। मौके पर मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ता विद्यानंद ठाकुर, झूलन चौपाल, बैजू महतो, विजय राय, पंकज झा, राजू चौपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *