कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी पूरी

रांची : संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 दिनांक 16.09.2022 से 18.09.2022 एवं दिनांक 24.09.2022 से 25.09.2022 तक प्रथम पाली 09ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.00 बजे अपराह्न से 05ः00 बजे अपराहन तक परीक्षा केन्द्र निर्मला कॉलेज, डोरण्डा, राँची (सब सेन्टर ए एवं बी) पर आयोजित की जानी है।
परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र एवं उनके अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा दं० प्र0 सं0 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी की गयी है।

1. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2. किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।

3. किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4. किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

5. किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

यह निषेधाज्ञा दिनांक-16.09.2022 से 18.09.2022 तक एवं दिनांक 24.09.2022 से 25.09.2022 तक प्रातः 06.00 बजे से अपराह्न 08.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *