रांची के चिरौंडी बाजार के पास पुलिस की छापेमारी,बड़ी मात्रा में गांजा बरामद
गणादेश,रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरौंडी बाजार के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
मौके से गांजा बेचने वाले एक विक्रेता के साथ पांच खरीदार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस थाने में पूछताछ जारी है।बताया जा रहा है कि रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चिरौंडी बाजार के पास अवैध तरीके से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर बरियातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।



