रमेश उरांव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या में शामिल शाहिद अंसारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार
रांची: कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर निवासी रमेश उरांव की हत्या के आरोपी को छापेमारी के दौरान पुलिस ने दबोचा है। बुधवार को रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कांड का खुलासा किया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान बरामद किया है।
डीआईजी ने बताया कि यह घटना 19 मई के सुबह करीब 04:45 बजे रमेश उराँव के घर में घुस कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रमेश उराँव की चाकु घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसकी ईलाज के दौरान रिम्स में मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें कांके थाना के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई जिलो जैसे रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गया (बिहार) में छापामारी किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद अंसारी पिता कलाम अंसारी, सा०-भीट्ठा, थाना-गोन्दा, जिला राँची को कल दिनांक 27 मई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि अभियुक्त रमेश उराँव के साथ काफी वर्षों से मिल कर जमीन का काम करता था। इस दौरान इसका मृतक के घर प्रायः आना जाना होता था। इसी क्रम में शाहिद अंसारी की मृतक की पत्नी तन्नु लकड़ा से जान पहचान हुई तथा प्रेम प्रसंग प्रारम्भ हुआ। साथ ही मोबाईल के माध्यम से बातचीत भी होने लगी। प्रेम प्रसंग कालांतर में शारीरिक संबंध में परिणत हो गया तथा दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बात की जानकारी मृतक रमेश उराँव को हो गई। जिसका वह काफी विरोध करता था तथा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमी शाहिद अंसारी के साथ मिलकर अपने पति के हत्या की योजना बनायी। घटना की रात्रि को मृतक एवं मृतक की पत्नी सपरिवार अपने बच्चो के मुडंन कार्यक्रम सह रात्रि भोज में सर्वोदयनगर में शामिल होने गये। इस दौरान शाहिद अंसारी रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल मृतक का पल-पल गमनागमन की खबर अपने मित्र सतीश बैठा के माध्यम से ले रहा था। साथ ही शाहिद अंसारी मृतक की पत्नी से भी लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में था। मृतक के कमरे की चाभी उनकी पत्नी ने शाहिद अंसारी को उपलब्ध कराया तथा षडयंत्रपूर्वक मृतक व उसके परिजन के घर पहुँचने तक मृतक के कमरे में इंतजार करता रहा। मृतक अपनी पत्नी व बच्चो के साथ ज्यो ही घर में प्रवेश किया त्यों ही सुनियोजित योजना के तहत पत्नी वाशरूम चली गई और मृतक ने अपने कमरें का दरवाजा खटखटाया तो शाहिद अंसारी के द्वारा दरवाजा खोलते ही मृतक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे रमेश उराँव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनाकारित करने के उपरान्त शाहिद अंसारी सफेद रंग की फोर्ड फिगो वाहन सं0-JH0IAU-7636 से ओरमांझी होते हुये हजारीबाग भाग गया तथा वहाँ से गया (विहार) भाग गया। पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर शाहिद असारी के छिपने के सभी संभावित ठिकानो पर छापामारी की गई तथा दिनांक 27.05.2025 को कांके थाना अंतर्गत भीट्ठा स्थित उसके पैतृक घर से गिरफतार किया गया है। गिरफतार अभियुक्त शाहिद अंसारी के द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा हत्याकारित करने हेतु सुनियोजित षडयंत्र को विस्तारपूर्वक बताया है, जिसमें मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, अभियुक्त शाहिद अंसारी का मित्र सतीश कुमार बैठा की घटना में संलिपत्ता की पुष्टि हुई है। गिरफतार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो वाहन, धारदार चाकु तथा मोबाईल को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। अन्य बिन्दुओ पर काण्ड का अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार भियुक्तों में शाहिद अंसारी उम्र 33 वर्ष, पिता-कलाम अंसारी, सा०-भीठा, थाना-गोन्दा, राँची, तनु लकड़ा, (वादिनी) पति स्व० रमेश उरांव, सर्वोदयनगर रोड नं0-08 सतीश बैठा, पिता-जर्नादन बैठा, सा०-मुड़मा, थाना-मांडर, जिला-रांची।
पुलिस छापेमारी में. अभियुक्त शाहिद अंसारी का गोबाईल-01,मृतक की पत्नी का मोबाईल-01,मृतक रमेश उरॉव का मोबाईल-01,सतीश कुमार बैठा का गोबाईल-01,घटना में प्रयुक्त चाकू -01,घटना में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार रजि०सं०–JH01AU-7636 है
छापामारी दल में अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु०-प्रथम रॉची, प्रकाश कुमार रजक, पु०नि० सह थाना प्रभारी कांके,पु०अ०नि० रौशन कुमार सिंह (अनुसंधानकर्ता),पु०अ०नि० मो० कफिल अहमद, पु०अ०नि० मनोज करमाली,
पु०अ०नि० गंगाधर सिंह,
पु०अ०नि० टिंकु रजक,कांके थाना सशस्त्र बल है।

